Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

राज्य में जल्द शुरू होगा यूजी कोर्सों के लिए केंद्रीकृत एडमिशन पोर्टल : शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु

आरक्षण से जुड़ी गाइडलाइंस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे से संबंधित सभी नियम उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप और कानूनी तरीके से लागू किए जाएंगे

04 Jun 2025

राज्य में जल्द शुरू होगा यूजी कोर्सों के लिए केंद्रीकृत एडमिशन पोर्टल : शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार अगले एक सप्ताह के भीतर स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने जा रही है। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से पोर्टल की शुरुआत में थोड़ी देरी हुई है।
यह केंद्रीकृत पोर्टल राज्य की 16 विश्वविद्यालयों और 461 सरकारी तथा सरकार से सहायता प्राप्त संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए एकल-विंडो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होगा। इसके माध्यम से छात्र सैकड़ों पाठ्यक्रमों में से विकल्प चुन सकेंगे।
ब्रात्य बसु ने बताया कि अगर आप याद करें तो पिछले वर्ष यह पोर्टल 19 जून को खोला गया था और उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे आठ मई को आए थे। इस वर्ष सात मई को नतीजे घोषित हुए हैं। ऐसे में तुलना करें तो इस बार हम पीछे नहीं हैं।
आरक्षण से जुड़ी गाइडलाइंस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे से संबंधित सभी नियम उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप और कानूनी तरीके से लागू किए जाएंगे।
इस बीच जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुटा) ने बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि वह यूजी, पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया में अब और देरी न करे। जुटा अध्यक्ष पार्थ प्रतिम विश्वास ने बयान में कहा कि चूंकि राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से ओबीसी आरक्षण को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आया है, इसलिए हम विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील करते हैं कि वह प्रवेश अधिसूचना जारी करे और उसमें ओबीसी आरक्षण की संभावना को खुला रखे।
गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने 23 मई, 2024 को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2010 के बाद जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, और हाल के दिनों में इस मामले पर कई सुनवाइयां हो चुकी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जल्द शुरू होगा यूजी कोर्सों के लिए केंद्रीकृत एडमिशन पोर्टल
आरक्षण से जुड़ी गाइडलाइंस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे से संबंधित सभी नियम उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप और कानूनी तरीके से लागू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News